मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसिंग मजबूत करने की कवायद
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नवीन तैनाती प्रदान की है।
स्थानांतरित उप निरीक्षकों में म0उ0नि0 नेहा कुमारी को चौकी प्रभारी पकड़ी, भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल, रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर तथा देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी बनाया गया है।
इसी क्रम में अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार, अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल, संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर तथा अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल भेजा गया है।
इसके अलावा शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पुरन्दरपुर, रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उप निरीक्षक निचलौल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, राकेश कुमार को थाना पुरन्दरपुर, छोटेलाल को थाना परसामलिक तथा रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है।
आलोक कुमार राय को थाना ठूठीबारी तथा संजय सिंह को थाना सिंदुरिया में नवीन तैनाती मिली है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को अपने नए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।









