महराजगंज पहल’ के तहत मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़े बच्चों के लिए संवाद एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

News Desk
views
6
17 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित “महराजगंज पहल” अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित बच्चों के लिए संवाद एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया और उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

प्रशासन ने बताया कि “महराजगंज पहल” के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास, बेहतर भविष्य और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment