महराजगंज के सभी थानों में आयोजित हुआ ‘संवाद दिवस’, पुलिसकर्मियों को दिए गए अनुशासन व बेहतर कार्यशैली के निर्देश

News Desk
views
5
7 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थाना परिसरों में ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक थाने पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रशासनिक, कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों एवं शासन की प्राथमिकताओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन, जनसुनवाई में संवेदनशीलता, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

संवाद दिवस के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं भरोसेमंद पुलिसिंग का अनुभव मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment