ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: संविधान दिवस पर आजाद समाज पार्टी का भव्य आयोजन

News Desk
views
32
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

फरेंदा- महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर फरेंदा विधानसभा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के नेतृत्व में एक भव्य रैली और जूलूस का आयोजन किया गया। डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया और बाबा साहेब के संविधान को बचाने की अपील की गई। 

रैली का उद्देश्य

इस रैली का उद्देश्य संविधान की मूल भावना को बचाना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना था। पार्टी के नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में सामाजिक न्याय नहीं हुआ है और गरीब, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव जारी है।

पार्टी की अपील

आजाद समाज पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हों और सामाजिक न्याय के लिए लड़ें। पार्टी ने कहा कि वह सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और देश की वास्तविक शक्ति है।इस अवसर पर एडवोकेट अखिलेश आजाद, जिला अध्यक्ष अंकित सिंह, रणविजय साहब, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया कुमार उर्फ कान्हा, अखिलेश कुमार,अमित कुमार, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment