ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: ह्रदेश पाल व अजीत कुमार गुप्ता की अगुवाई में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, सैकड़ों गरीबों को मिला लाभ

6
views
11 hours ago
Published On:
Live User: 1

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शितलापुर खेसरहा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन गोरक्ष प्रांत स्वास्थ्य सेवा गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा सिद्धार्थनगर महराजगंज द्वारा किया गया था।

इस शिविर में डाक्टर सुनील कुमार वर्मा एमबीबीएस एमडी BKASMC चंदौली ने मेडिकल स्टुडेंट वीरेंद्र मौर्या, यशस्वी त्रिपाठी, स्नेहा सोनकर, राजीव कुमार गौर के साथ निशुल्क दवा वितरण किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेंद्र नाथ पासवान, बीडीसी प्रतिनिधि बसीर अंसारी, निशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम के आयोजन कर्ता ह्रदेश पाल व अजीत कुमार गुप्ता,समाजसेवी उमेश चंद, मकसुदन वर्मा , हरिओम पासवान, जयकरन पासवान, मोहन पाल, ठाकुर पाल, अश्वनी कुमार पासवान उर्फ लालू, सत्येन्द्र कुमार,सुरज पासवान निजामुद्दीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

शिविर में लगभग सैकड़ों लोगों का इलाज़ किया गया, जिसमें ब्लड शुगर की जांच हुई और सोहमित आई हास्पिटल से आये डाक्टर ने आंख की जांच की। दवा निशुल्क थी, परन्तु आंख का चश्मा का 200 रुपए शुल्क लिया गया।

बधाई एवं शुभकामनाएं

आयोजन कर्ता ह्रदेश पाल जी व अजीत कुमार गुप्ता द्वारा डाक्टर सुनील कुमार वर्मा और उनकी टीम को इस निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई देते हैं। हम ग्राम प्रधान महेंद्र नाथ पासवान और अन्य समाजसेवियों को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। हम आशा करते हैं कि ऐसे और भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे गरीब परिवारों को लाभ मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment