अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महराजगंज सदर तहसील ग्राम सभा सभा धरमौली में फॉर्मर रजिस्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। फार्मर रजिस्ट्री को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया वहां उपस्थित लोगों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदों से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा द्वारा भिटौली, बड़हरा बरईपार और धरमौली ग्राम पंचायतों में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। भिटौली में रजिस्ट्री कार्य धीमा पाया गया, जिसके लिए अधिकारियों को चेतावनी दी गई। बड़हरा बरईपार में अधिकांश रजिस्ट्री पूर्ण पाई गई। जिलाधिकारी ने किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो भविष्य में कृषि संबंधी सभी योजनाओं का लाभ दिलाएगा।
जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित किया जा रहा है।
Maharajganj News: महराजगंज में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी का बड़ा कदम, ग्रामीणों को दिलाए अधिकार
Published On:
Live User: 1
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com








