Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस: स्थानांतरण नीति में बड़ा बदलाव, अनुकम्पा स्थानांतरण के नए नियम लागू

News Desk
views
83
4 months ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश यम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने स्थानांतरण नीति में बड़ा बदलाव किया है। वर्ष 2019 बैच तक भर्ती उप निरीक्षक और आरक्षी के सामान्य मामलों में अनुकम्पा आधार पर स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा, लेकिन वर्ष 2019 के बाद भर्ती उप निरीक्षक और आरक्षी के लिए अनुकम्पा स्थानांतरण केवल पति-पत्नी दोनों के पुलिस में नियुक्त होने पर ही संभव होगा।

नई नीति के अनुसार, कोई भी निरीक्षक या उप निरीक्षक अपने गृह परिक्षेत्र, गृह जनपद या सीमावर्ती जनपद में तैनात नहीं किया जाएगा। पति-पत्नी के अनुकम्पा स्थानांतरण प्रकरण में दोनों के पुलिस परिचय पत्र की पठनीय छायाप्रति अनिवार्य होगी। छूट केवल उन्हीं मामलों में मिलेगी जहां पति-पत्नी दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत हों।

मुख्यालय डीजीपी यूपी लखनऊ में उपस्थित होने की अनुमति के साथ पूर्ण व अद्यावधिक सेवा विवरण संलग्न करना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment