ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 2.51 लाख किसानों को मिली 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि

21
views
21 hours ago
Published On:
Live User: 1

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख अन्नदाता किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कृषि भवनों और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों और उनके आश्रितों के साथ सदैव खड़ी है और हर संभव सहयोग के लिए दृढ़संकल्पित है। हमने समस्त प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों (आपदा मित्र) के लिए जीवन एवं चिकित्सा बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।”

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment