कूरेभार पुलिस की सक्रियता से 41 टन सरिया चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार

Ramesh Pandey
views
3
3 hours ago
Published On:

Follow Us

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में थाना कूरेभार क्षेत्र में चोरी की गई करीब 41 टन सरिया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19-20 लाख है, को थाना कूरेभार पुलिस द्वारा बरामद करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की गई सरिया से लदा ट्रक एवं घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन भी बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,  अपर पुलिस अधीक्षक  एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष कूरेभार उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कूरेभार पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.09.2026 को ऐनपुर नहर के पास, थाना कूरेभार, जनपद सुलतानपुर* से मुअसं 155/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस  से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ट्रक संख्या UP45T 8071 पर लदी करीब 41 टन सरिया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19-20 लाख है, तथा घटना में प्रयुक्त ट्रेलर संख्या HR38AJ0482 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment