Kanpur News: कानपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, सीएम दरबार पहुंची पीड़िता

News Desk
views
18
5 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक अनाथ दुष्कर्म पीड़िता को जब स्थानीय पुलिस और कमिश्नरेट से न्याय नहीं मिला, तो उसने सीधे सूबे के मुखिया का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद अब कानपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़िता वंदना सिंह (बदल हुआ नाम) ने अपने माता-पिता को खोने के बाद अपने फुफेरे भाई अनिरुद्ध सिंह उर्फ अतुल पर भरोसा किया था। आरोप है कि अनिरुद्ध ने सहारा देने के बहाने पहले पीड़िता का पुश्तैनी मकान बिकवा दिया और धोखे से 10 लाख रुपये अपने पास रख लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक रात शराब के नशे में पीड़िता के नाबालिग भाई को जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता न्याय की उम्मीद में पुलिस के पास पहुंची, तो वहां की तस्वीर और भी भयावह थी। दरोगा राजवीर सिंह पर आरोपी से सांठगांठ का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने न्याय दिलाने के बजाय आरोपी से सांठगांठ कर ली और मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे लिए।

सीएम योगी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता के भाई की पढ़ाई और आवास दिए जाने का आश्वासन भी दिया है। सीएम के आदेश के बाद थाना कल्याणपुर में दुष्कर्म पीड़िता की FIR लिखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment