मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हामिद हुसैन, जो जनता दल सेक्युलर पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं, ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तत्कालीन रेल बाजार थाना अध्यक्ष विजय दर्शन शर्मा और अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, रुपए और चैन छीने, और घर की तलाशी ली।
हामिद हुसैन ने पुलिस आयुक्त और शासन प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बजाय, उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और फर्जी एनकाउंटर की धमकी दी गई।
पीड़ित हामिद हुसैन ने सीजेएम कोर्ट में परिवार दाखिल किया, जिस पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीआरओ को 26 फरवरी 2026 को तलब किया है। उन्हें 06/11/2025 को पुलिस आयुक्त को भेजे गए प्रार्थना पत्र की मूल प्रति के साथ पेश होने को कहा गया है।
Kanpur News: पुलिस की दबंगई का मामला,हामिद हुसैन ने लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट ने किया तलब
Published On:
Live User: 2
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com













