जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, थाना स्तर पर समाधान को दें प्राथमिकता : एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

News Desk
views
3
11 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का विधिसम्मत एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए।

एसपी ने महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं संवेदनशील बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और फरियादियों को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इससे जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment