जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

News Desk
views
2
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को बार-बार पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर संबंधित थानों पर ही किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनसुनवाई की यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment