मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही महिला हेल्पडेस्क एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं संवेदनशील बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण कर जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत किया जाए।











