मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वे बुधवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के कार्यक्रम और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित वातानुकूलित महिला छात्रावास की आधारशिला रखना शामिल है। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं।









