Gaziyabad News: महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी – वंदना सोनी

News Desk
views
11
4 months ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

गाजियाबाद । अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर   ग्रेस केयर आश्रम कनावली इंद्रापुरम  में मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकना पूरे समाज की ज़िम्मेदारी हे । उन्होंने महिलाओं और बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि  स्त्री सुरक्षा की हीं नहीं, बल्कि सम्मान की भी हकदार है आज जब स्त्री-जाति के प्रति हिंसा, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, यह स्पष्ट हो गया है कि समस्या सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता की है। अपराध वहीं जन्म लेता है जहाँ संवेदनाएँ कमजोर पड़ जाती हैं। जरूरत इस बात की है कि हर बालिका को कानून की जानकारी दी जाए और आत्मरक्षा को एक अनिवार्य छत जीवन कौशल की तरह स्कूलों व कॉलेजों में सिखाया जाए। यह शिक्षा केवल लड़कियों के लिए नहीं, बल्कि लड़कों को भी सम्मान और सह-अस्तित्व का महत्व सिखाने के लिए आवश्यक है। अपराधों पर नियंत्रण तभी संभव है जब कानून के साथ समाज भी सक्रिय भूमिका निभाए और गलत कार्यों के प्रति स्पष्ट असहमति जताए, ताकि हर व्यक्ति किसी भी कदम से पहले उसके परिणामों को गंभीरता से समझे। 25 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर वन्दे भारत राष्ट्रवादी संगठन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सोनी इस संदेश को विश्वभर में पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है—“सुरक्षा नहीं, सम्मान ही असली अधिकार है।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment