दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप; पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

News Desk
views
71
1 month ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और नंदोई पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता ने विवाह के समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था तथा पति को मोटरसाइकिल भी भेंट की थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में चारपहिया वाहन (कार) की मांग करता रहा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति दानिश, ससुर सगीर अहमद उर्फ मुन्ना, सास ताहिरा खातून, ननद उमैरा मोहशीन तथा नंदोई जावेद आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार 16 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे ससुराल पक्ष ने फिर कार की मांग दोहराई। जब पीड़िता ने असमर्थता जताई और कहा कि उसके मायके वाले कार नहीं दिला सकते, तो आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment