अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चौक में दर्ज मुकदमा संख्या 4549/2016 में धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कांस्टेबल विशाल गुप्ता एवं कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।









