बृजमनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की बाइक बरामद

News Desk
views
2
7 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 01/02 अगस्त 2026 की रात कुआंडाडी पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान धानी बाजार की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम हिमांशू मौर्या (19 वर्ष) निवासी ग्राम बरडाड़ टोला परसपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ मिलकर अप्रैल माह में पीपीगंज कस्बे में एक बैंक के सामने से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 187/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संतकबीरनगर और दिल्ली में चोरी एवं आर्म्स एक्ट सहित पांच अन्य आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक रंजन, उपनिरीक्षक विक्की कुमार, उपनिरीक्षक दीपक यादव तथा कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment