भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवा पुलिस का बड़ा एक्शन, नेपाल तस्करी से पहले 13 लाख रुपये के जूते-चप्पल किया जब्त

News Desk
views
16
9 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने नौतनवा कस्बे के उस्मान नगर वार्ड नंबर-09 स्थित एक मकान से नेपाल तस्करी के लिए रखे गए करीब 17 बंडल जूते-चप्पल बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह सामान अवैध रूप से नेपाल भेजे जाने की तैयारी में रखा गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूरे माल को कब्जे में लिया गया। इस मामले में सीमा शुल्क अधिनियम (Customs Act) की धारा 113 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

जब्त किए गए सभी जूते-चप्पलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, नौतनवा के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा पार अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment