बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला अस्पताल में मना ‘कन्या जन्मोत्सव’, नवजात बेटियों के जन्म पर बांटी गई खुशियां

News Desk
views
3
17 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल महराजगंज में मंगलवार को कन्या जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों के जन्म का उत्सव मनाते हुए केक काटा गया तथा 30 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट और मिठाइयां वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बेटियों के जन्म को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को नवजात शिशुओं के नियमित टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियों को समान अवसर देकर ही एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के दौरान जिला अस्पताल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और उपस्थित लोगों ने नवजात बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment