ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

अपनों से खरीदारी की अपील, छोटे दुकानदारों के समर्थन में उतरे मुन्ना अन्सारी

News Desk
views
20
Published On:

Follow Us

रमज़ान में अपनों से व्यापार की अपील,छोटे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लाने की मुहिम तेज करें – मुन्ना अन्सारी

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।पवित्र रमज़ान माह के आगमन के साथ ही शहर के बाज़ारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस बीच *मुन्ना अन्सारी पत्रकार एंव मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संयोजक जिला मीडिया प्रभारी जैसे सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने अपना त्यौहार, अपनों से व्यापार का संदेश देते हुए लोगों से अपील की है* कि वे अपनी ख़रीदारी बड़े मॉल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बजाय स्थानीय छोटे दुकानदारों से करें, ताकि रोज़मर्रा की कमाई पर निर्भर परिवार भी रमज़ान और ईद की खुशियां मना सकें।

रमज़ान केवल इबादत और रोज़े का महीना नहीं, बल्कि रहमत, बरकत और ज़रूरतमंदों की मदद का भी पैग़ाम देता है। शहर की गलियों में छोटे-छोटे ठेले, परचून की दुकानें, कपड़ों और सिवइयों के स्टॉल लगाने वाले दुकानदार पूरे साल इस पाक महीने का इंतज़ार करते हैं। उनकी उम्मीदें इसी सीजन की बिक्री पर टिकी होती हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती ऑनलाइन ख़रीदारी और बड़े शोरूम की वजह से छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यदि लोग अपनी ज़रूरत की चीज़ें—खजूर, सिवइयां, कपड़े, टोपी, इत्र, सजावटी सामान और ईद की अन्य सामग्री—मोहल्ले की दुकानों से खरीदें, तो यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेगा बल्कि कई परिवारों के लिए राहत का सबब बनेगा।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि रमज़ान का असली मकसद दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उनकी मदद करना है। जब हम अपने आस-पास के दुकानदार से सामान खरीदते हैं तो हम केवल व्यापार नहीं करते, बल्कि एक परिवार की रोज़ी-रोटी का सहारा बनते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment