मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
मथुरा। उत्तर प्रदेश में ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की, राधा केली कुंज आश्रम में दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई,जहां प्रेमानंद महाराज ने राधे-राधे कहकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
इस दौरान आध्यात्म,समाज और ब्रज की परंपराओं पर चर्चा हुई,संत प्रेमानंद महाराज ने नाम जप की महत्ता बताते हुए कहा कि यही मनुष्य के जीवन के उद्धार का सरल मार्ग है।
मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से राष्ट्रपति को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा,माला और प्रसाद भेंट किया गया,इस अवसर पर राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं।
इससे पहले दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान राधा कृष्ण के दर्शन किए, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं,मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा, राष्ट्रपति ने लेजर शो भी देखा और परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान आध्यात्म,समाज और ब्रज की परंपराओं पर चर्चा हुई,संत प्रेमानंद महाराज ने नाम जप की महत्ता बताते हुए कहा कि यही मनुष्य के जीवन के उद्धार का सरल मार्ग है।
मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से राष्ट्रपति को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा,माला और प्रसाद भेंट किया गया,इस अवसर पर राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं।
इससे पहले दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान राधा कृष्ण के दर्शन किए, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुईं,मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा, राष्ट्रपति ने लेजर शो भी देखा और परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया।











