Kanpur News: कानपुर में ठंड में अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

News Desk
views
10
5 months ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर लखनऊ।कानपुर में सर्दी बढ़ने के साथ ही रूम हीटर, ब्लोअर, गैस गीजर और अलाव से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने आग लगने और दम घुटने की घटनाओं से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, हीटर या ब्लोअर के पास ज्वलनशील वस्तुएं न रखें और अलाव को उपयोग के बाद पूरी तरह बुझाएं। बंद कमरों में रात के समय हीटर, ब्लोअर या अलाव जलाकर सोने से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। गैस गीजर को बाथरूम के बाहर लगाने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग पूरी तरह बुझाएं और राख को सुरक्षित स्थान पर डालें। ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी घास, फूस और झोपड़ियों के पास अलाव न जलाने की अपील की गई है। साथ ही, रात में किसी भी प्रकार के विद्युत या गर्मी पैदा करने वाले उपकरण चालू छोड़कर न सोने और दुकान बंद करते समय सभी बिजली उपकरण बंद करने को कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment