Farrukhabad News: दर्दनाक हादसा, ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

News Desk
views
29
5 months ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक ने महिला पूजा सक्सेना को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पूजा अपने पति सुरजीत सक्सेना के साथ खुदागंज बाजार में खरीदारी करने गई थीं, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे के विवरण के अनुसार, पूजा खुदागंज बाजार की सड़क पार कर रही थी, उसी समय कमालगंज की ओर से तेजी से आए ट्रक चालक ने पूजा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पूजा सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उनके शरीर से निकल जाने के कारण उनकी तुरंत मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment