ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Lucknow News: कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग

News Desk
views
7
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ  ।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर प्रदेश में कुचर्चित कफ सिरप मामले में जौनपुर के अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है.

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस मामले में शुभम जायसवाल के पीछे जौनपुर के अमित सिंह टाटा का हाथ और सहयोग होने की बात लगातार सामने आ रही है. अमित सिंह टाटा पूर्व में जौनपुर के मुन्ना बजरंगी और उनकी हत्या के बाद एक अन्य बाहुबली के साथ चल रहे बताए जाते हैं.

एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा कुछ लोगों को बंधक बनाकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रही घटनाएं गंभीर आपराधिक कृत्य में आती हैं.

अमिताभ ठाकुर ने इस वीडियो में दिख रहे अपराध का संज्ञान लेने के साथ ही कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल के साथ अमित सिंह टाटा की भूमिका की जांच की मांग की है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment