गुरसरांय(झांसी)। 27 मार्च गुरुवार को थाना परिसर गुरसरांय में नवरात्रि व ईद और रामनवमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने दोनों समुदाय के लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी त्योहार के दौरान नई परंपरा शुरु नहीं की जाएगी। धार्मिक जुलूस केवल परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मस्जिदों और मंदिरों पर विशेष नजर रखी जाएगी। थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर गलत सूचना न फैलाने की अपील की। नवरात्रि में मंदिरों में भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात रहेगी। दोनों त्योहारों के दौरान बिजली,पानी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ से सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,अर्पित त्यागी,अरविंद पाल वही गणमान्य नागरिकों में समाजसेवी सतीश चन्द्र चौरसिया,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,रामनारायण पस्तोर,अवधेश फौजी,इकराम खान,अलीबक्स माते,आत्माराम फौजी,शहाबुद्दीन पेश इमाम,शब्बीर खान,गज्जू खान,अमित सोनी,विनोद सहित बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
गुरसरांय थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार: वेद प्रकाश पाण्डेय
Published On:
इसे भी पढ़ें
👁️
Loading...

सुनील प्रजापति ऐंधा
नमस्कार मेरा नाम सुनील प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश जनपद-जालौन उरई से जुड़ी खबरे लिखता हूं अगर मेरे द्वारा लिखे गए खबर मे कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे संपर्क करके खबर को सुधार करवा सकते है! WhatsApp Number 7754835841 📞 9793829472 के जरिए धन्यवाद
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com














