झूलनीपुर–खड्डा नहर मार्ग पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरने से बाल-बाल बची कार

News Desk
views
11
14 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निचलौल (महराजगंज) निचलौल थाना क्षेत्र के झूलनीपुर–खड्डा नहर मार्ग पर बढ़या पुल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार अचानक नहर की पटरी पर उतर गई। कार की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

 

गनीमत रही कि कार नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, कार अनियंत्रित होकर नहर की पटरी तक कैसे पहुंची, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

इस घटना ने एक बार फिर नहर मार्ग पर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है। जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment