- धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद के सिसवा बाजार से घुघली जाने वाले मार्ग पर बरवा द्वारिका के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सफेद शर्ट और काले पैंट में सड़क किनारे घास पर अचेत पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने राहगीरों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और ऐसी स्थिति में मानवता के नाते पुलिस या एंबुलेंस को सूचना देकर मदद करें।









