मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने नगर विकास विभाग से स्वीकृत एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की मंशा योजनाओं को केवल स्वीकृति तक सीमित रखने की नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराकर जनता को उनका लाभ पहुंचाने की है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों और सहयोग से नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं नगर के विकास की बुनियाद हैं। घुघली नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कोमल चौधरी, अनिल जायसवाल, सभासद चंदन सिंह, भगवंत सिंह, सुधीर यादव, संजय जायसवाल, गुड्डू सिंह, राधेश्याम जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, चतुर्भुजा सिंह, मान सिंह, आदित्य अग्रहरी, अजय पटेल, गोविंद जायसवाल, मन्नू जायसवाल सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।










