जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज/कोठीभार।जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता समा बानो पत्नी मोहम्मद रजा निवासी शीतलापुर ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे उसके पति मोहम्मद रजा, देवर मोहम्मद उमर फारूक साह, सास बदरूनिशा और ससुर सलीम उर्फ छेदी ने एकराय होकर उसे गालियां दीं और लाठी-डंडे से मारपीट की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में कोठीभार पुलिस ने 01 अक्टूबर 2026 को FIR No. 0304/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
*SHO कोठीभार अखिलेश वर्मा* ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।









