मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज, 01 अक्टूबर 2026। विकास भवन सभागार में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण मुख्य विकास अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार सिंह, आईएएस द्वारा किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सितंबर 2026 में जनपद के 2,094 लाभार्थियों को कुल ₹4,307.86 लाख (लगभग ₹43.08 करोड़) के ऋण स्वीकृत किए गए हैं।
योजनावार, एग्री गोल्ड लोन के 603 लाभार्थियों को ₹1,597 लाख, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के 04 लाभार्थियों को ₹70 लाख, सीएम युवा योजना के 46 लाभार्थियों को ₹115.72 लाख, शिक्षा ऋण के 13 लाभार्थियों को ₹105 लाख तथा KCC के 959 लाभार्थियों को ₹1,184 लाख स्वीकृत किए गए। इसके अलावा MSME, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि एवं अन्य ऋण योजनाओं के तहत भी लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही वित्तीय सहायता की सराहना करते हुए कहा कि ऋण सुविधा से कृषि, स्वरोजगार, एमएसएमई एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ज्ञान प्रकाश, सीएम क्रेडिट श्री राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक श्रीमती दिव्या गौड़, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी श्री सौरव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लीड बैंक मैनेजर श्री भूपेंद्र मिश्र ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









