अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध की रोकथाम तथा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को थाना कोठीभार पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम द्वारा क्रि0केस/2180/2017 (सरकार बनाम ध्रुप गुप्ता) व कोठीभार/916/2007 से संबंधित 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को ग्राम सोहट से नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम व पता:
1. ध्रुप गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (उम्र 82 वर्ष)
2. नारायन गुप्ता पुत्र चोकट गुप्ता (उम्र 80 वर्ष)
3. मेवालाल पुत्र नारायन गुप्ता (उम्र 43 वर्ष)
निवासीगण सोहट, थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव
2. कांस्टेबल राहुल यादव
3. कांस्टेबल सतीश सरवार मौजूद रहे।









