अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
ठूठीबारी। ठूठीबारी ग्राम सभा में एक व्यापारी के घर स्थित अजय जायसवाल के गोदाम में गुरुवार को अचानक किंग कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही गोदाम में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना आसपास के लोगों तक पहुंचते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वन रक्षक साहनी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
सांप के रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही और लोग पूरी घटना को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। वन विभाग की टीम द्वारा किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने बताया कि सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अचानक गोदाम में किंग कोबरा के निकलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।









