सिंगरौली के शासकीय स्कूल में मध्याह्न भोजन के नाम पर खिलवाड़: मेन्यू ताक पर, मासूम धो रहे थाली, प्रशासन मौन

News Desk
views
21
3 hours ago
Published On:

Follow Us

  1. राहुल तिवारी जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज सिंगरौली मध्यप्रदेश 

सिंगरौली। जिले के शासकीय हाई स्कूल तमई के प्राथमिक खंड (कक्षा 1 से 5) में मध्याह्न भोजन योजना की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नौनिहालों के हक और सेहत से हो रहे इस खिलवाड़ ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई शर्मनाक तस्वीर –

1. घटिया भोजन, मेन्यू की अनदेखी:

शासन द्वारा तय पौष्टिक मेन्यू को दरकिनार कर बच्चों को बेहद निम्न स्तर का, गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। पोषण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

2. मासूमों से बर्तन धुलवाने का शर्मनाक सच:

भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे स्व-सहायता समूह की घोर लापरवाही सामने आई है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे खुद अपनी जूठी थालियां धोने को मजबूर हैं। समूह ने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।

3. स्वच्छता का अभाव, बीमारी को न्योता:

स्कूल में बच्चों को खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धुलाने तक की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी के बीच परोसे जा रहे भोजन से बच्चों में पेट संबंधी बीमारियों और संक्रमण का गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

अभिभावकों और ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। सभी की निगाहें अब जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी हैं। देखना होगा कि इस खबर के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं और दोषी समूह पर कब तक सख्त कार्रवाई होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment