अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया ग्रामसभा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शांति देवी (50) पत्नी हरिलाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार सीएचसी निचलौल में चल रहा है।
घायलों में ध्रुव (35) पुत्र हरिलाल, करन (10) पुत्र ध्रुव, आयुष (7) पुत्र ध्रुव और महंगा देवी (70) पत्नी शिवलाल शामिल हैं। सभी घायल निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोमा के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी और स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।









