शिवदयाल चौरसिया की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

News Desk
views
9
2 hours ago
Published On:

Follow Us

धनन्जय गुप्ता संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज।शिवदयाल आर्मी के तत्वावधान में शुक्रवार को फरेंदा क्षेत्र के सम्राट पैलेस बाजारडीह में लोक अदालत के जनक एवं राज्यसभा सांसद रहे स्व0 बाबू शिवदयाल चौरसिया की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के आयोजक शिवदयाल आर्मी की राष्ट्रीय सचिव एवं भावी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी राजू चौरसिया रहें। मुख्य अतिथि शिवदयाल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौरसिया तथा कोषाध्यक्ष पवन चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने समाज के उत्थान के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और समाज के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने कहा कि समाज की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी जरूरी है।

 उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल समाज की भागीदारी और हितों को महत्व देगा, शिवदयाल आर्मी उसी के साथ खड़ी होगी।

कार्यक्रम के आयोजक राजू चौरसिया ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, गोरखपुर जिला अध्यक्ष सुनील चौरसिया, देवरिया जिला अध्यक्ष शिवसागर चौरसिया, डॉ. राम नारायण चौरसिया, अरविंद मौर्य, पवन चौरसिया, बाबूराम चौरसिया, राजन चौरसिया, राममिलन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment