आकाशीय बिजली ने छीन ली परिवार की खुशियां ,पुरंदरपुर क्षेत्र में 45 वर्षीय शिक्षामित्र पंचम यादव की मौत गांव में शोक की लहर

News Desk
views
5
3 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिकतलाव टोला धनहिया के पास सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय शिक्षामित्र पंचम यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि पंचम यादव गांव से सटे सब्जी के खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।पंचम यादव प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पंचम यादव के आकस्मिक निधन से प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार वह सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके भाई हरिश्चन्द्र यादव ने पुलिस को हादसे की लिखित सूचना दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment