दसवें दिन भी धरना जारी, छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास

News Desk
views
4
1 hour ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी की ओर से चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास छठे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उनका कहना है कि अब तक जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। इसके चलते उन्होंने भूख हड़ताल और अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है।

 

श्यामसुंदर दास ने कहा कि पार्टी की ओर से जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। कई दिनों से धरना और भूख हड़ताल चलने के बावजूद प्रशासन की ओर से मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट और संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

धरना स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की। वहीं, लगातार भूख हड़ताल के कारण श्यामसुंदर दास के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में भी चिंता बनी हुई है। पार्टी ने प्रशासन से मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment