मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

News Desk
views
13
1 day ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

बरगदवा/महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बरगदवां पुलिस द्वारा थाना बरगदवां क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में बहू-बेटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रिया गौतम, महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव एवं महिला कांस्टेबल पूनम रानी सहित आशा कार्यकर्ती कृष्णावती, सुनीता, मनोरमा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment