मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन पुलिस द्वारा किया गया आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

News Desk
views
6
17 hours ago
Published On:

Follow Us

कोठीभार/महराजगंज, 13 सितंबर 2026। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कोठीभार क्षेत्र के बड़हरा महंत में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करीब 35 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका शाह ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों से बचाव एवं उनके खिलाफ आवाज उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 102 और 181 सहित साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं के घर से भागने की घटनाओं से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, चुनौतियों और परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

सम्मेलन में महिलाओं ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिलने से अब वे बिना डर और संकोच के अपनी समस्याओं की शिकायत कर सकती हैं। महिलाओं ने इस पहल को सकारात्मक और साहस बढ़ाने वाली पुलिस की पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment