मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कोठीभार – महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में सोमवार को 15 वर्षीय बालिका की मौत का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान नजमा पुत्री मजहर (15) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर में मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।









