नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज ग्राम सभा करमहा में करंट की चपेट में आने से सुखसागर छागुर पुत्र छागुर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी ने बताया कि सुखसागर छागुर किसी विद्युत उपकरण का स्विच ऑन करने के लिए बोर्ड के पास गए थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। बिजली का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कराने और जर्जर तारों व खुले विद्युत बोर्ड को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस द्वारा घटना की आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।









