मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सोनबरसा और भुलना के बीच रविवार शाम करीब 5:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय टिकर-परसौनी निवासी एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गया।
घटना के बाद व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की और उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की।
घटना की तस्वीर भी सामने आई है। हालांकि, घायल व्यक्ति की वर्तमान स्थिति और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन से प्राप्त जानकारी के आधार पर ही आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।










