अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना परसा मलिक परिसर में श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं आगामी चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।









