पंचमुखी शिव मन्दिर इटहिया धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस अलर्ट, नियमों के पालन की अपील की

News Desk
views
11
12 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील एवं थाना ठूठीबारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित शिव मंदिर मेले को लेकर यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप तथा अन्य वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

यातायात पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। विशेष रूप से वाहन की छत अथवा ढाले पर बैठकर यात्रा न करें, ट्रॉली का गेट खुला न रखें तथा किसी भी व्यक्ति को वाहन की छत पर बैठाकर सफर न कराएं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। उनका कहना है कि नियमों का पालन कर श्रद्धालु न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचकर श्रावण मेले की धार्मिक आस्था और उत्साह का आनंद ले सकेंगे।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि “सुरक्षित यात्रा ही सफल यात्रा है।” यातायात नियमों का पालन करें, सतर्क रहें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा में भी सहभागी बनें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment