हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से सड़कों पर होगी पैनी निगरानी, महराजगंज पुलिस ने शुरू की नई पहल

News Desk
views
8
12 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यातायात व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से सुदृढ़ करने की दिशा में महराजगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड रडार, ब्रीथ एनालाइजर, एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरा तथा लाइव मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इन उपकरणों की सहायता से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों तथा संदिग्ध एवं वांछित वाहनों की प्रभावी निगरानी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही तकनीक आधारित निगरानी के माध्यम से अपराधियों और संदिग्ध वाहनों पर भी त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

महराजगंज पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment