मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना भिटौली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।









