डीएम व एसपी की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

News Desk
views
4
11 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

महराजगंज। जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से की।

समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment