नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिलाधिकारी की पहल “महराजगंज पहल” अभियान के अंतर्गत शनिवार को नौतनवा विकासखंड में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित बच्चों के लिए संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योजना से लाभान्वित बच्चों और उनके अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी की पहल के तहत यह कार्यक्रम जनपद के सभी विकासखंडों में आयोजित किया गया, ताकि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़े प्रत्येक बच्चे तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।









